उत्तरप्रदेश

थाना खेकडा पुलिस व एसटीएफ मेरठ टीम द्वारा 25 हजार रूपये का इनामी/वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस नाजायज बरामद।

Anil Makwana

खेकडा

रिपोर्टर – दिपक गुप्ता

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
आशीष पुत्र राजकिरण निवासी अलीनगर थाना झिझाना जनपद शामली हाल पता काशीराम कालौनी कस्बा व थाना खेकडा जनपद बागपत।
बरामदगी का विवरण:-
एक तमंचा 12 बोर, 02 जिन्दा कारतूस।
गिरफ्तार अभियुक्त आशीष का आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0सं0 95/13 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि थाना झिझाना जनपद शामली।
2-मु0अ0सं0 97/13 धारा 25 शस्त्र अधिनियम थाना झिझाना जनपद शामली।
3-मु0अ0सं0 532/13 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना झिझाना जनपद शामली।
4-मु0अ0सं0 508/17 धारा 376 भादवि व 7/6 पोक्सो एक्ट थाना खेकडा जनपद बागपत। 5-मु0अ0सं0 296/19 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना खेकडा जनपद बागपत।
6-मु0अ0सं0 345/19 धारा 392, 411 भादवि थाना खेकडा जनपद बागपत।
7-मु0अ0सं0 346/19 धारा 392, 411 भादवि थाना खेकडा जनपद बागपत।
8-मु0अ0सं0 350/19 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना खेकडा जनपद बागपत।
9-मु0अ0सं0 271/20 धारा 414 थाना आदर्श मण्डी जनपद शामली।
10-मु0अ0सं0 272/20 धारा 3/25 थाना आदर्श मण्डी जनपद शामली।
11-मु0अ0सं0 319/20 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना खेकडा जनपद बागपत।
12-मु0अ0सं0 56/21 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना खेकडा जनपद बागपत।
*घटना का संक्षिप्त विवरण एवं पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही, थाना खेकडा पुलिस व एसटीएफ मेरठ टीम के संयुक्त आप्रेशन द्वारा दिनांक 30.01.2021 को दोपहर समय करीब 14ः30 बजे मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान रटौल नहर पटरी से घिटौरा वाले रास्ते से अभियुक्त आशीष पुत्र राजकिरण निवासी अलीनगर थाना झिझाना जनपद शामली हाल पता काशीराम कालौनी कस्बा व थाना खेकडा जनपद बागपत को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस नाजायज किया गया है। अभियुक्त आशीष शातिर किस्म का लूटेरा व अभ्यस्त अपराधी है। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त आशीष थाना खेकडा जनपद बागपत के मु0अ0सं0 319/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक महोदय बागपत द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त के विरूद्व थाना खेकडा पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button