उत्तरप्रदेश

थाना रमाला क्षेत्रान्तर्गत जंगल ग्राम बासौली में नहर पर व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या की घटना का सफल अनावरण, हत्या में संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक तमंचा मय कारतूस नाजायज बरामद।

Anil Makwana

बागपत

रिपोर्टर – दिपक गुप्ता

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 29.01.2021 को थाना रमाला पर प्रेमपाल पुत्र ज्वाला सिंह नि0 ग्राम बासौली थाना रमाला जनपद बागपत ने लिखित सूचना दी कि सायं समय करीब 18ः30 बजे जंगल ग्राम बासौली में नहर पर उसके बडे भाई स्वर्णपाल सिंह(फोटोग्राफर) उम्र करीब 47 वर्ष की कस्बा बडौत फोटोग्राफर की दुकान से घर ग्राम बासौली आते समय गोली मारकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना रमाला पर मु0अ0सं0 07/2021 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्व पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
अंकुर पुत्र महावीर निवासी ग्राम बासौली थाना रमाला जनपद बागपत।(उम्र करीब 20 वर्ष)
बरामदगी का विवरण
आलाकत्ल एक तमंचा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस।
अभियुक्त अंकुर का अपराधिक इतिहास
1-मु0अ0सं0 355/2016 धारा 307, 394, 411 भादवि थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर।
2-मु0अ0सं0 379/2016 धारा 307 भादवि थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर।
3-मु0अ0सं0 692/2017 धारा 392, 411 भादवि थाना शामली जनपद शामली।
4-मु0अ0सं0 07/2021 धारा 302 भादवि थाना रमाला जनपद बागपत।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागपत के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बागपत के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी बडौत के पर्यवेक्षण मे प्राप्त साक्ष्यो व प्रकाश में आये तथ्यो के आधार पर थाना रमाला पुलिस व सर्विलांस टीम के सहयोग से आज दिनांक 12.02.2021 को सुबह समय करीब 06ः00 बजे मुखबिर की सूचना पर जंगल ग्राम बासौली नहर के पास से हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त अंकुर पुत्र महावीर निवासी ग्राम बासौली थाना रमाला जनपद बागपत को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक तमंचा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस नाजायज बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरूद्व थाना रमाला पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-गिरफ्तार अभियुक्त अंकुर ने पूछताछ में बताया कि करीब एक वर्ष पहले से उसका अपने गांव के ही मृतक स्वर्णपाल के पडोस मे रहने वाली एक लडकी से सम्पर्क था और वह उससे रात्रि में मिलने गया था। लडकी के घर वाले जाग गये थे, तो वह वहां से भाग रहा था भागते समय स्वर्णपाल व उसके लडको ने उसे पकड़ लिया था और उसके साथ मारपीट की थी। जिससे गांव मे बदनामी हुई थी, और उसे तभी से आत्मग्लानी हो रही थी। गांव के उसकी उम्र के लडके उसकी खिल्ली उडाते थे। तभी से अभियुक्त ने स्वर्णपाल से बदला लेने की ठान ली थी कई दिन से स्वर्णपाल से बदला लेने की फिराक में था। मृतक स्वर्णपाल की बडौत में फोटोग्राफर की दुकान थी और वह प्रतिदिन बडौत से अपने गांव बासौली आता था इसलिये वह गन्ने के खेत में छिपकर रोज स्वर्णपाल को आते-जाते देखता था। दिनांक 29.01.2021 की सायं को जब स्वर्णपाल साइकिल से बरवाला नहर पुल की ओर से आ रहा था, तब सड़क पर आगे-पीछे कोई नही था। तभी अभियुक्त अंकुर ने स्वर्णपाल को अकेला पाकर पीछे से आकर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

Related Articles

Back to top button