खेल जगत

भारतीय हॉकी टीम के कांस्य जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- टीम पर देश को गर्व है

नई दिल्ली. जापान के टोक्यो में जारी ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. कांस्य पदक के लिए खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी और 41 सालों के बाद ओलंपिक पदक अपने नाम किया. टीम की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है. ओलंपिक्स में हॉकी में पदक लेने के लिए आखिरी बार भारत 1980 में पोडियम पर पहुंचा था.

भारतीय टीम को 41 साल बाद मिली ऐतिहासिक सफलता पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘ऐतिहासिक! एक दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा. हमारी पुरुष हॉकी टीम को घर पर ब्रॉन्ज मेडल लाने के लिए बधाई. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूरे राष्ट्र और खासकर युवाओं की कल्पना पर असर छोड़ा है. हमारी हॉकी की टीम पर भारत को गर्व है.’ राजनीति से लेकर खेल गलियारों तक भारतीय हॉकी टीम के लिए बधाइयों के दौर शुरू हो गया है.

वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से ट्वीट किया गया, ’41 सालों के बाद ओलंपिक मेडल जीतने पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. टीम ने आसाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया. यह ऐतिहासिक जीत हॉकी के एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘भारतीय टीम को बधाई. हर एक भारतीय के लिए यह खुशी और गर्व का पलहै कि हमारी पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में कांस्य पदक जीता है. आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है.’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘आज ओलंपिक्स में भारतीय टीम की तरफ से हॉकी के कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन. हॉकी में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई. यह शानदार जीत इस खेल में हमारे युवाओं को खेलने और बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.’

Related Articles

Back to top button