राशिफल

01 February 2022: सिंह व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, पढ़ें अपना मंगलवार का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज  चन्द्रमा व मंगल का गोचर व्यवसाय में तनाव ला सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। कम्बल व तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
आज का दिन राजनीति में विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
शुक्र व चन्द्रमा गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। राहु व शुक्र के कारण परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

4. कर्क राशिफल-
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का सप्तम गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल व गुड़ का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। कम्बल व तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल-
पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द व कम्बल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का कम से कम 09 बार पाठ करें। आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल
आज सूर्य व चन्द्र का तृतीय गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

9. धनु राशिफल-
आज मंगल व शुक्र इसी राशि में रहकर अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। धन आगमन के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल-
सूर्य, चन्द्रमा व शनि इसी राशि में हैं। पॉलिटिक्स को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उड़द दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज का दिन प्रगति का है। इस राशि में गुरु व द्वादश चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।

12. मीन राशिफल- 
आज जांब में किसी कार्य को लेकर मंगल विवाद दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ करें। कम्बल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Related Articles

Back to top button