राशिफल

22 March 2022: उड़द व तिल का दान करें कन्या राशि वाले, देखें मंगलवार का अपना राशिफल

1. मेष राशिफल– आज 02:35pm के बाद गुरु का एकादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसायके लिए अनुकूल है। आज गृह निर्माण में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2.वृष राशिफल–  मकर का शुक्र व मंगल गृह कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चंद्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। गुड़ व तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल–  02;35pm के बाद चन्द्र का वृश्चिक व बुध का गुरु के साथ कुम्भ गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।राजनीति में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 02:35pm के बाद गृह निर्माण में नवीन कार्य के शुभारंभ के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।02:35pm के बाद जॉब में चन्द्रमा का पँचम व अष्टम गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- जॉब में सूर्य के मीन व चन्द्रमा के 02:35 pm के बाद चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। माता व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।पीला व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 02;35pm के बाद तृतीय चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता से खुश करेंगे। गुरु बुध का खष्ठम गोचर  लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें।  हरा व नीला रंग शुभ है।उड़द व तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल- जांब  में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।गेंहू व गुड़ का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल–  02:35pm के बाद बड़ा लाभ सकता है।जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ पुण्यदायी है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

9. धनु राशिफल-  आज 02:35pm के बाद चन्द्रमा का द्वादश व बुध का गुरु  के साथ तृतीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।मसूर व तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल-  शनि व शुक्र इसी राशि में रहकर राजनीति में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल- शनि व शुक्र द्वादश तथा गुरु बुध के साथ अभी इसी राशि में हैं। 02;35pm के बाद चन्द्रमा का कर्म यानी दशम भाव में गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ व मसूर का दान करें।भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

12. मीन राशिफल-  पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे।गुरु का द्वादश व 02;35pm के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज सूर्य नेत्र विकार से कष्ट दे सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ का दान करें।

Related Articles

Back to top button