राशिफल

10 March 2022: आज मीन व कर्क राशि के लोग राजनीति में रहेंगे सफल, जानें गुरुवार के दिन का राशि भविष्य

1. मेष राशिफल- इस राशि के लोग आज परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । पीला व लाल रंग शुभ है।व्यवसाय में उन्नति होगी।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

2 वृष राशिफल- जांब में रुके धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी।जाँब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।उड़द का दान करें।

3 मिथुन राशिफल- आज जांब में अपने कार्यों के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें।मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जाँब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं।नीला व सफेद रंग शुभ है।

4 कर्क राशिफल-  वाणी में शुचिता बनाए रखें बुध लाभान्वित करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा।

5 सिंह राशिफल- परिवार में रुका कार्य पूर्ण होगा । सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।नारंगी व पीला रंग शुभ है।राजनीति में सफलता मिलेगी।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

6 कन्या राशिफल- संतान को सफलता की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में यात्रा का योग बन सकता है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व गुड़  का दान करें।

7 तुला राशिफल- आज वाद विवाद से बचें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज बड़े भाई की सहायता  से कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे। सफेद व हरा रंग शुभ है।गेंहू व तिल का दान करें।

8 वृश्चिक राशिफल- तृतीय मंगल अनुकूल हैं।आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे।आज आप हनुमानबाहुक  का पाठ करें। लाल व हरा रंग शुभ है।चावल का दान करें।

9 धनु राशिफल- गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में लाभ प्रदान करेंगे।धन आगमन के संकेत हैं।किसी नई बिजनेस डील की संभावना है।आसमानी व नारंगी रंग शुभ है।छात्रों को सफलता मिलेगी। मसूर का दान करें।

10 मकर राशिफल- आज जांब व व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष  मिलेगा। शनि व चन्द्र गोचर छात्रों के लिए बेहतर है।हरा व बैगनी रंग शुभ है।उड़द का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।तिल का दान करें।

11 कुंभ राशिफल- आज इसी राशि में सूर्य व गुरु तथा चन्द्रमा चतुर्थ रहेगा। भगवान शिव जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। नीला व हरा रंग शुभ है।जाँब व व्यवसाय में उन्नति है।उड़द व चावल का दान करें।

12 मीन राशिफल- आज विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। रिश्तों में किसी से भी विवाद मत करें। लाल व हरा रंग शुभ है। द्वादश गुरु से लाभ मिलेगा। हनुमान बाहुक का 11 बार पाठ करें।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Related Articles

Back to top button