राशिफल

21 January 2022: आज कुम्भ राशि के छात्रों को होगा लाभ, जानिए अपना राशिफल

मेष राशिफल- आज आपको व्यापार में किसी मीन राशि के मित्र से लाभ होना चाहिए। जॉब को एक नयी दिशा देने में सफलता प्राप्त होगी। किसी जमीन या मकान को क्रय करने में ससुराल का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।सफेद व  पीला रंग शुभ है।

वृष राशिफल-  आज का दिन रुके कार्यों पर विजय प्राप्त करने का है। जॉब को लेकर किसी भी विवाद में मत पड़ें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हरा  व नीला रंग शुभ है।युवा प्यार के मामले में संवेदनशील रहेंगे।तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल- आज आपका मन व्यावसायिक कार्यों में लगेगा। व्यवसाय को विस्तार देंगे। शनि अष्टम व चन्द्रमा तृतीय  हैं। आज आपकी हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहनी चाहिए। प्रेम के मामले में भावुकता परेशान कर सकती है। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क राशिफल- आज मन को एकाग्र करें। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।कई दिनों से रुके कुछ सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। नए उमंग व उत्साह से जीवन पथ पर चलें। सफेद  व हरा रंग शुभ है। चावल व गुड़ का दान करें।

सिंह राशिफल-  आज विवादास्पद बातों से दूर रहें।  आज दूरियों को मिटाने के लिए प्रयास करना बेहतर है। व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना पर अपने आपको समर्पित करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

कन्या राशिफल – आज व्यवसाय को सुधारने में अपने मन की सुनें जल्दबाजी में मामला बिगड़ भी सकता है। नीला व हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मकर राशि के मित्र से लाभ मिल सकता है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

तुला राशिफल- चन्द्रमा लाभ भाव में है।आपकी राशि का स्वामी शुक्र है।आज चन्द्रमा व शुक्र व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर फाइनल डिसीजन  की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं।आप एक कल्पनाशील व्यक्ति हैं।हरा व बैगनी रंग शुभ है। धन का आगमन है।कम्बल दान करें।

वृश्चिक राशिफल- आज चन्द्रमा इसी राशि से दशम है।आज चतुर्थ गुरु जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलवा सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्यार के रिश्ते को विवाह में बदलने के सुखद संयोग बन सकते हैं। संतान को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है।गाय को पालक खिलाएं।

धनु राशिफल- आज का दिन मंगलमय व सफलता प्राप्ति का है। व्यवसाय में उन्नति का समय है।आज धन का आगमन होगा।धन के व्यय पर नियंत्रण रखना चाहिए। पीला व नारंगी रंग शुभ है।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल व गुड़ का दान करें।

मकर राशिफल- शनि इसी राशि में व चंद्रमा सूर्य प्रधान सिंह में हैं।स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।स्वास्थ्य खराब हो सकता है। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान पक्ष से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति की भी संभावना है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। हनुमानचालीसा का पाठ करें।

कुम्भ राशिफल- आज जॉब में किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रयास करना बेहतर होगा। युवा प्यार के मामलों में छोटी छोटी बातों को इग्नोर करें।हरा व बैगनी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं। रिश्तों में  तनाव मत लें।उड़द का दान करें।

मीन राशिफल- आप एक कर्तव्यनिष्ठ लेकिन भावुक व्यक्ति हैं।आज आध्यात्मिक ज्ञान से आनंदित रहेंगे। जॉब में अपने कार्यों से प्रसन्न रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है।दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा।धार्मिक पुस्तक का दान करें।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

Related Articles

Back to top button