राशिफल

11 January 2022: मिथुन राशि वाले जातकों को व्यवसाय में लाभ हो सकता है, जानें मंगलवार का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल ,गुरु का प्रभाव व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। उड़द का दान करें। व्यवसाय में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
राशि स्वामी शुक्र का अष्टम में व चन्द्रमा का द्वादश गोचर शुभ हैं। पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व गुरु आपसे धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का एकादश व गुरु  का नवम गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व मीडिया में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
चन्द्रमा का मेष व गुरु का कुम्भ गोचर जॉब  के लिए मंगलमय है। जॉब में नवीन अवसरों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 
व्यवसाय में चन्द्रमा के भाग्य भाव में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक कार्यों से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। हनुमान जी की पूजा करें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-  
सूर्य के चतुर्थ गोचर के आशीर्वाद द्वारा प्राप्त सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का मेष गोचर शिक्षा में लाभ देगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
टीचिंग व मैनेजमेंट जॉब के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। हरा व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज  चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम में है। शीत जनित विकार संभावित है। बिजनेस में बड़ा लाभ हो सकता है। पॉलीटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल-
आज गुरु तृतीय व शनि का द्वितीय तथा सूर्य का इसी राशि मे गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता के लिए अति अनुकूल है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-
चतुर्थ चन्द्रमा व  गुरु इस राशि से द्वितीय प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। शुक्र व शनि बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-
शनि द्वादश, गुरु  इसी राशि में व आज चन्द्रमा तृतीय हैं। सूर्य  का धनु गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। केतु के द्रव्य कम्बल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- 
छात्र सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब में प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं। कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

Related Articles

Back to top button