राशिफल

05 जनवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-  
व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
नवम शुक्र धन लाभ दे सकता है। धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व आसमानी  रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। पॉलीटिक्स करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
शुक्र व शनि का प्रभाव व सूर्य  का सप्तम गोचर शुभ प्रभाव में हैं। बैंकिंग सेवा से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। धर्म सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रही है।

4. कर्क राशिफल- 
आज सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा सप्तम  में हैं। शुक्र व गुरु जॉब के लिए अनुकूल हैं। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व सफेद रंग शुभ है। बड़े भाई के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-
पॉलीटिक्स में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि से पंचम व गुरु के सप्तम प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
छात्र अपने करियर से खुश रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। विष्णु जी की उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें।

7. तुला राशिफल- 
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। लाल व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज गुरु व चन्द्रमा का प्रभाव शुभ है। गुरु का तृतीयगोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 
सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-
चन्द्रमा इस राशि से द्वादश है। गुरु अभी इसी राशि में व शनि द्वादश हैं। शुक्र के धनु व सूर्य का वृश्चिक गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। मंगल द्रव्यों लाल वस्त्र व गुड़ का दान करें।

12. मीन राशिफल-
चन्द्रमा व शनि का एकादश तथा शुक्र का धनु राशि में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। यात्रा संभावित है। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करते रहें व पीले फलों का दान करें। बड़े भाई का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button