राशिफल

03 January 2022: मिथुन राशि वालों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व सूर्य का  गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिलका दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
राशि स्वामी शुक्र का अष्टम व गुरु का दशम गोचर शुभ हैं। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे।मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-
स्वास्थ्य सुख में सफलता है। जॉब में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। हरा व बैंंगनी रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बुध व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 
शनि के खष्ठम गोचर प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज  व्रत रहें। पिता का आशीर्वाद लें। हरा व नीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
शुक्र व शनि के इस राशि से चतुर्थ व सूर्य के भी चतुर्थ प्रभाव से छात्र सफल रहेंगे। शुक्र यात्रा देगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य व शुक्र मैनेजमेंट छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज सूर्य व शुक्र इस राशि से द्वितीय है। पारिवारिक निर्णय में असमंजस सम्भावित है। नेत्र विकार संभावित है।व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल- 
आज शुक्र व सूर्य इसी राशि में व गुरु तृतीय अनुकूल हैं। चन्द्रमा भाग्यवृद्धि कारक है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।  किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। बैंगनी व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे। धनु राशि का सूर्य बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
आज का दिन शनि व शुक्र मंगलमय करेंगे। चन्द्रमा व गुरु का  गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल- 
स्वास्थ्य में थोड़ा संघर्ष है। शनि का एकादश व गुरु का द्वादश गोचर राजनीति में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

Related Articles

Back to top button