राशिफल

11 दिसंबर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज गुरु व चन्द्रमा का एकादश  गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
शुक्र का अष्टम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रॉब्लम संभावित है।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का नवम व बुध का वृश्चिक राशि में गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है।आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-
व्यवसाय परिवर्तन के लिए अनुकूल समय है। जॉब में प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गृह निर्माण संबंधित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
राशि स्वामी सूर्य के बुध के साथ इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। पीला व नारंगी  रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
छात्र शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर भाग्य में लाभ देगा। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल-
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से प्रोमोशन में लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
व्यवसाय में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।सवा किलो चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल-
आज तृतीय चन्द्रमा  व गुरु राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। आसमानी व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
इस राशि से  गुरु छात्रों को करियर में उन्नति देंगे।द्वितीय गुरु व चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- 
गुरु व चन्द्रमा  का एकसाथ द्वादश प्रभाव शुभ है। शुक्र का दशम गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गुरु से सम्बंधित द्रव्य चने की दाल का दान करें।

Related Articles

Back to top button