राशिफल

राशिफल 12 दिसंबर 2020: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा आत्मबल का विस्तार देते हुए मन को एकाग्र भी करेंगे। धन प्राप्ति की संभावना है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़े संघर्ष का है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में प्रगति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर जॉब में लाभ देंगे। संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब में कार्यों की अधिकता है। चावल का दान करें। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। अन्न दान करें। शिक्षा में उन्नति होगी। पीला रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: संतान की प्रगति से प्रसन्नता होगी। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। नीला रंग शुभ है। सुखद यात्रा हो सकती है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे लेकिन विवाद संभव है। शुक्र व चन्द्र गोचर आर्थिक सुख में उन्नति देंगे। हरा रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का गोचर जॉब व शिक्षा के लिए बहुत ही शुभ है। पिता का आशीर्वाद सफल करेगा। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: जॉब में अपने कार्य के प्रति कोई भी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है। यात्रा के संकेत हैं। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय के लिए अनुकूल है।आज का दिन शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का है। उड़द का दान करें । नीला रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: बुध व चन्द्रमा का प्रभाव व्यवसाय में उन्नति देगा।आज वाणी के प्रयोग पर नियंत्रण रखें। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button