राष्ट्रीय

सिद्धारमैया पर एक ‘बार फिर से हिंदुओं की आस्था का अपमान’ करने का लगा आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया पर एक ‘बार फिर से हिंदुओं की आस्था का अपमान’ करने का आरोप लगाया है। भाजपा कर्नाटक के प्रमुख नलिन कुमार कटील ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिद्धारमैया ने एक बार फिर हिंदुओं की आस्था का अपमान किया है क्योंकि वे मांस खाने के बाद मंदिर गए थे। दरअसल इससे पहले सिद्धारमैया ने पूछा था कि “अगर मैं लंच में मांस खाऊं और शाम को मंदिर जाऊं तो इसमें गलत क्या है? इस पर भाजपा ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर हिंदू भावनाओं को आहत किया। उन्होंने कहा, “एक बार फिर उन्होंने (सिद्धारमैया) ने हिंदुओं की आस्था का अपमान किया है।

लोग उन्हें करार जवाब देंगे जो मंदिर को लेकर हिंदुओं की भावनाओं को नहीं समझते हैं। चुनाव नजदीक आने पर ही मंदिरों में जाने का ड्रामा क्यों करते हैं।भाजपा द्वारा आरोप लगाने के बाद सिद्धारमैया ने सवाल किया, “मैंने दोपहर 2:30 बजे सुदर्शन गेस्ट हाउस में खाना खाया और देर शाम, मैंने एक मंदिर में जाकर पूजा की। क्या किसी मंदिर में जाने से पहले भगवान ने कोई विशिष्ट भोजन निर्धारित किया है? लोग रात में मांस खाते हैं और अगली सुबह मंदिरों में जाते हैं। मुझे दोपहर में मांस क्यों नहीं खाना चाहिए और शाम को मंदिर क्यों नहीं जाना चाहिए?” भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग (बीजेपी वाले) हर उस जगह जहर इंजेक्ट करते हैं, जहां लोग अच्छे से रह रहे हैं। यह उनका काम है।

Related Articles

Back to top button