खास रिपोर्टराशिफल

07 सितंबर 2021 का राशिफल: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष- आज चन्द्रमा व मंगल सूर्य का पंचम गोचर विकास के लिए शुभ है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। जाॅब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष- व्यवसाय को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

3. मिथुन- चन्द्रमा का सिंह व राशि स्वामी बुध का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। जाॅब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क- चन्द्रमा व मंगल का द्वितीय गोचर जाॅब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह- व्यवसाय में सूर्य व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जाॅब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के  प्रति सतर्क रहें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा  व सूर्य का द्वादश व गुरु का खष्ठम गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें।हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द व मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक- स्वास्थ्य में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।

9. धनु- आज चन्द्रमा व सूर्य का नवम तथा गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे।

10. मकर- चन्द्रमा व सूर्य के सिंह व शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय गोचर शुभ परिणाम देंगे। गुरु व चन्द्रमा जाॅब में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुंभ-  चन्द्रमा व मंगल का सप्तम गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि व सूर्य जाॅब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

12. मीन- चन्द्रमा व सूर्य का खष्ठम गोचर रोग दे सकता है।गुरु बहुत ही शुभ है। यह जाॅब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

Related Articles

Back to top button