राशिफल

राशिफल 13 अगस्त 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज जॉब सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- आज आपको व्यवसाय में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। लंबी यात्रा से बचना होगा। बड़े भाई संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज चन्द्रमा व राशिस्वामी बुध जॉब को नई दिशा देंगे। व्यवसाय की नव योजना सफल हो सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

 कर्क- चन्द्रमा का इस राशि से तृतीय गोचर शुभ है। जॉब में कार्यों की अधिकता से नवीन पद मिल सकता है। छात्रों को कॅरियर में आशातीत सफलता की प्राप्ति होगी। आज पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

सिंह- आईटी व बैंकिंग जॉब में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा का प्रभाव कफ रोग के प्रति सचेत कर रहा है। गाय को पालक खिलाएं।

कन्या- आज का दिन बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता का है। आज गुरु के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा के इस राशि में गोचर से लाभ प्राप्त होगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय से सम्बन्धित कई रुके कार्यों के पूर्ण होने से हर्ष की प्राप्ति होगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। गेंहू का दान करें।

वृश्चिक- आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को नया आयाम देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है।

धनु- आज टीचिंग व एडमिनिस्ट्रेटिव जॉब के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज पारिवारिक विवादों से बचें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

मकर- शनि इसी राशि में है। 07:30 pm के बाद चन्द्रमा का दशम गोचर नवीन व्यावसायिक कार्यों में मन  लगाएगा।बैगनी व हरा रंग शुभ है। जॉब में  उच्चाधिकारियों का सहयोग है। उड़द का दान करें।

कुंभ- पूर्व नियोजित यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं। जॉब में प्रगति से सुख मिलेगा। हरा व लाल रंग शुभ है। आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों से प्रोमोशन का मार्ग मिल सकता है। मूंग का दान करें।

मीन- आज चन्द्रमा का सप्तम व गुरु का द्वादश गोचर शुभ है। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। जॉब को नई दिशा देंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। चने की दाल का दान करें।

Related Articles

Back to top button