उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख, कई जिलों में मूसलधार बारिश की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। नदी-नाले उफान पर है, जबकि भूस्खलन से आवाजाही चुनौती बनी हुई है। केदारनाथ हाईवे मलबा आने से कई जगह बंद हैं। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी मलबा आने से बाधित होता रहा। हालांकि गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु रहा। दूसरी ओर पिथौरागढ़ जिले में थल-मुनस्यारी मार्ग चार दिन से बंद है। दारमा मार्ग बंद होने से चीन सीमा का संपर्क टूटा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में मौसम के तेवर में फिलहाल नरमी नजर आती नहीं दिख रही है। रविवार रात हुई बारिश से चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में बादल फटने से पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा एक पुलिया भी बह गई है। हालात को देखते हुए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सोमवार देर शाम को मार्ग दुरुस्त किया गया। आज से आवाजाही शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button