दुनिया

इस हफ्ते भारत की यात्रा कर सकते हैं रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, जानिये क्यों अहम है ये दौरा

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के अगले एक सप्ताह में भारत आने की उम्मीद है और इस दौरान मुख्य जोर नयी दिल्ली द्वारा मास्को से तेल और सैन्य उपकरण की खरीद के लिए भुगतान प्रणाली पर चर्चा पर रहने की उम्मीद है. यह जानकारी इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने सोमवार को दी.

मास्को द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य आक्रमण शुरू किये जाने के बाद से यह रूस की ओर से भारत की सर्वोच्च स्तरीय यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय या रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित यात्रा पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

पिछले कुछ हफ्तों में चीन के विदेश मंत्री वांग यी, अमेरिका के राजनीतिक मामलों की अवर विदेश मंत्री विक्टोरिया नुलैंड और ऑस्ट्रिया और यूनान के विदेश मंत्रियों सहित भारत की कई उच्च स्तरीय यात्राएं हुई हैं. ब्रिटिश विदेश सचिव लिज़ ट्रस गुरुवार को भारत दौरे पर आने वाली हैं.

इन मुद्दों पर बात करने की संभावना

कई अन्य प्रमुख शक्तियों के विपरीत, भारत ने अभी तक यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस की आलोचना नहीं की है और उसने रूसी आक्रमण की निंदा करने वाले प्रस्तावों पर संयुक्त राष्ट्र के मंचों पर मतदान से परहेज किया है.

Related Articles

Back to top button