राशिफल

08 March 2022: शनि व चन्द्रमा आज मेष राशि को देंगे लाभ, कर्क के जातक राजनीति में रहेंगे सफल

1 मेष- 12:35 pm के बाद इस राशि के लोग आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । पीला व लाल रंग शुभ है।व्यवसाय में उन्नति होगी।गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

2 वृष- 12:35pm के बाद व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी।जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।तिल व उड़द का दान करें।

3 मिथुन- आज हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें।12:35 pm के बाद कन्या व मिथुन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं।हरा व नीला रंग शुभ है।

4 कर्क- 12:35 pm के बाद चन्द्रमा  एकादश रहेंगे।वाणी में शुचिता बनाए रखें। जॉब में लाभान्वित होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन होगा।

5 सिंह- पॉलिटिक्स में रुका कार्य पूर्ण होगा । सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। हरा व पीला रंग शुभ है। संतान को सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।

6 कन्या- जांब में सफलता की प्राप्ति होगी।12:35 pm के बाद व्यवसाय में विशेष उन्नति मिल सकती है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

7 तुला- आज12:35 के बाद अनचाही यात्रा से बचें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज बड़े भाई की सहायता  से कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे। नीला व हरा रंग शुभ है। चावल व गेंहू का दान करें।

8 वृश्चिक- 12:35 pm के बाद सप्तम चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु अनुकूल हैं। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे।आज आप हनुमानबाहुक  का पाठ करें। लाल व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

9 धनु- तृतीय गुरु व द्वितीय मंगल व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे।12:35pm के बाद धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। लाल व नारंगी रंग शुभ है।छात्रों को सफलता मिलेगी। अन्न दान करें।

10 मकर- 12:35pm के बाद आज पॉलिटिक्स में थोड़ा संघर्ष  मिलेगा। शनि शुक्र का इस राशि में व चन्द्रमा का 12:35 pm के बाद वृष गोचर जॉब के लिए बेहतर है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।उड़द का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। काले वस्त्र का दान करें।

11 कुंभ- गुरु व शनि इसी राशि में हैं।आज मन बहुत आध्यात्मिक रहेगा। भगवान शिव जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।जॉब व व्यवसाय में उन्नति है।उड़द व तिल का दान करें।

12 मीन- आज 12:35 pm के बाद यात्रा से दूर रहने का प्रयास करें।रिश्तों में किसी से भी विवाद मत करें। लाल व आसमानी रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। हनुमानबाहुक पाठ करें।गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Related Articles

Back to top button