राशिफल

04 March 2022: शनि गोचर के कारण जॉब में हो सकती है परेशानी, जानें क्या कहती है राशि

मेष- आज राशि स्वामी  मंगल का दशम व चन्द्रमा का द्वादश प्रभाव जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद  रंग शुभ है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

वृष- आज का दिन छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। शुक्र व बुध के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन- आज के दिन जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व काले वस्त्र का दान करें।

कर्क- चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्यभाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। शिव उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह- अष्टम चन्द्रमा व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान करें।

कन्या- चन्द्रमा सप्तम भाव में है। गुरु खष्ठम है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। तुला व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। तिल दान करें।

तुला- चन्द्रमा खष्ठम व राशि स्वामी शुक्र शनि के साथ चतुर्थ है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। अरण्यकाण्ड व श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व मिथुन  मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक- चन्द्रमा पंचम तथा गुरु चतुर्थ मंगलमय है। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु- आज मंगल शुक्र इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा चतुर्थ है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। हरा व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर- चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। शनि व शुक्र मंगल के साथ इसी में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है।

मकर- जॉब को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा द्वितीय रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। कम्बल दान करना श्रेयष्कर है।

मीन- शिक्षा में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि में है। इससे शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

Related Articles

Back to top button