राशिफल

12 February 2022: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे मिथुन व तुला राशि के जातक, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी  मंगल व चन्द्रमा जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद  रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र व शनि के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन परिवार सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। बुध के द्रव्यों मूंग व हरे ऊनी वस्त्र का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वादश है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। शिव उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-
एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ व तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
चन्द्रमा दशम अर्थात कर्म भाव में है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। तुला व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। अन्न दान करें।

7. तुला राशिफल- 
चन्द्रमा नवम है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। अरण्यकाण्ड व श्री सूक्त का पाठ करें। आज कन्या व मिथुन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
चन्द्रमा अष्टम तथा गुरु चतुर्थ मंगलमय हस। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कर्क व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज मंगल शुक्र इसी राशि में व चन्द्रमा सप्तम है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा।

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा रोग भाव में रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है।

11. मकर राशिफल-
व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा पंचम रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। कम्बल दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन राशिफल- 
व्यवसाय में उन्नति होगी। चतुर्थ चन्द्रमा से शुभता बढ़ती है।धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

Related Articles

Back to top button