राशिफल

05 February 2022: मकर व तुला राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ के संकेत, पढ़ें अपना राशिफल

पढ़ें 05 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
एकादश चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण आध्यात्मिक की उन्नति दिख रही है। स्वास्थ्य लाभ के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। हरा व नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कम्बल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-
चन्द्रमा के दशम यानी कर्म भाव में गोचर के कारण कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है। सफेद व हरा रंग शुभ है। बुध व शनि के गोचर भी अनुकूल है। नेत्र रोग की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल-
जॉब में मेष या धनु राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 
व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा अष्टम  रहकर जांब में सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व लाल रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 
जॉब में रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चतुर्थ शुक्र वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। सप्तम चन्द्रमा सफलता देगा।

7. तुला राशिफल-
खष्ठम चन्द्रमा व पंचम गुरु आज जॉब में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रमोशन की संभावना रहेगी। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
गुरु व चन्द्र गोचर धार्मिक कार्यों में सफल करेंगे। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व पीला  रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

9. धनु राशिफल-
राशि स्वामी गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व हरा  रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- 
शनि व सूर्य इसी राशि में व तृतीय चन्द्रमा पॉलिटिक्स में सफलता देगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शुक्र गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल- 
गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य शनि के द्वादश गोचर से लाभ मिल सकता है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 
चन्द्रमा का इस राशि में गोचर रुका धन दे सकता है। व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गुरु के द्रव्यों चने की दाल या पीले फलों का दान करें।

Related Articles

Back to top button