राशिफल

04 February 2022: आज व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं मिथुन राशि वाले, पढ़ें अपना राशिफल

पढ़ें 04 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- आज प्रातःकाल10:03 के बाद सूर्य का दशम व चन्द्रमा का द्वादश गोचर प्रत्येक कार्यों में  सफलता देगा ।स्वास्थ्य  को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा ।लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- ​ चन्द्रमा का 10:03am के बाद एकादश गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व हरा  रंग शुभ है।उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- आज का दिन यात्रा का है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं।तिल व गुड़ का दान करें।हरा व नीला  रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि है।

4. कर्क राशिफल- पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है ।10:03 am के बाद चन्द्रमा एकादश रहेंगे।व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं।सफ़ेद व हरा रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। टीचिंग व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य जी की पूजा करें।लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-  आज छात्र अपने कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे।बुध व शुक्र का गोचर लाभप्रद है।बड़े भाई से लाभ मिलेगा। शिवपुराण का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल- 10:03am के बाद जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में भी उन्नति है।श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-  राशि स्वामी मंगल व 10:03am के बाद चन्द्रमा का पँचम गोचर भाग्य वृद्धिकारक है।जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल- आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का मकर तथा चन्द्र का 10:03am के बाद मीन गोचर अति अनुकूल है।छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।रुके धन का आगमन होगा। पीला व सफेद  रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

10. मकर राशिफल-  शनि का मकर व चन्द्रमा का तृतीय गोचर आज इस राशि के लिए  अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे।बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।हनुमानबाहुक का 07 पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल- राशि स्वामी शनि  का द्वादश व 10:03am के बाद चन्द्रमा का द्वितीय  भाव में गोचर कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-  10:03am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे।टीचिंग ,मीडिया व फाइनेंसियल सेक्टर के लोग जॉब में सफल रहेंगे। धनु के गुरु व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। मंगल रियल स्टेट में लाभ करवा सकते हैं।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।माघ माह में तिल व कम्बल का दान करें।

Related Articles

Back to top button