राशिफल

31 January 2022: लाभ प्राप्ति के लिए धनू व वृश्चिक राशि के जातक करें तिल का दान, जानें अपना राशिफल

1. मेष राशिफल- 

आज राशि स्वामी मंगल का नवम व सूर्य का चन्द्रमा का दशमगोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मूंग का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

राशि स्वामी शुक्र का अष्टम व सूर्य चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। मीडिया व बैंकिंग जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 

चन्द्रमा व सूर्य एकसाथ अष्टममंगलमय व मंगल का प्रभाव मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। परिवार में धार्मिक कार्य दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

सूर्य व चन्द्रमा का शनि प्रधान मकर गोचर धार्मिक कार्यों के लिए मंगलमय है। व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बैंकिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में गुरु व चन्द्रमा व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। ऑफिस कार्यों में आज ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 

जॉब में सप्तम गुरु मंगल व बुध के प्रभाव व चन्द्रमा के खष्ठम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज कार्यों के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का पंचम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। हनुमानबाहुक का 09 बार पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल-

बैंकिंग  व आईटी जॉब के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। कंबल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

आज चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय व चतुर्थ गुरु शुभ है। नेत्र विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

शुक्र, सूर्य व शनि का गोचर पॉलिटिक्स में सफलता के लिए अति अनुकूल है। पॉलीटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल-

आज चंद्रमा व सूर्य शनि के साथ इसी राशि में हैं। गुरु का इस राशि से द्वितीय प्रभाव जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु मैनेजमेंट व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। धर्म से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नारंगी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा व सूर्य का एकसाथ द्वादश स्थिति  व शुक्र  का धनु गोचर नवीन व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व नारंगी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

व्यवसाय में सफल रहेंगे। गुरु का व्यय भाव व चन्द्रमा सूर्य व शनि का एकसाथ एकादश गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। कंबल का दान करें।

Related Articles

Back to top button