राशिफल

28 January 2022: आज कैसा रहेगा षटत‍िला एकादशी 2022 का द‍िन, देखें पूरा राश‍िफल

मेष- आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज गृह निर्माण में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष- शुक्र व मंगल गृह कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व गुरु जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। माघ के पवित्र माह में तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। राजनीतिज्ञों के करियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का वृश्चिक व सूर्य का मकर गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। राजनीति में लाभ दिख रहा है।

कर्क- व्यवसाय में नवीन कार्य के शुभारंभ के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में चन्द्रमा व गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में सूर्य के मकर व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का तृतीय गोचर बड़े भाई से लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला- छात्रों के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।

धनु- आज चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य का शनि के साथ द्वितीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। माघ माह में तिल का दान करें।

मकर- शनि व सूर्य राजनीति में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से जुड़े लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कुम्भ- शनि द्वादश तथा गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का कर्म यानी दशम भाव में गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल व कम्बल का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे।गुरु व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

Related Articles

Back to top button