राशिफल

24 जनवरी 2022 का राशिफल: बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुंभ के जातक रहेंगे सफल, जानें आज का अपना राशिफल

मेष राशिफल- आज सूर्य व शनि का दशम व चन्द्रमा  का खष्ठम गोचर प्रत्येक कार्यों में   सफलता देगा ।स्वास्थ्य  को लेकर थोड़ा परेशान  रहेंगे। मंगल व शुक्र गोचर रियल स्टेट फील्ड में उन्नति देगा ।पीला व सफेद रंग शुभ है।

वृष राशिफल- चन्द्रमा का पँचम व शनि सूर्य का इस राशि से नवम यानी भाग्य भाव में गोचर  आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। चन्द्रमा यात्रा का संयोग भी बनाएगा। हरा व सफेद  रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें उससे सूर्य बेहतर परिणाम देते हैं।

मिथुन राशिफल- आज का दिन रुके कार्यों को पूर्ण करने के लिए बेहतर है। नवीन कार्य की योजना को विस्तार दे सकते हैं।कम्बल का दान करें।बैगनी व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख में तेजी से लाभ हो सकता है।

कर्क राशिफल- चन्द्रमा का तृतीय व शनि सूर्य का सप्तम गोचर आर्थिक सुख में सफलता की प्राप्ति का है ।व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशिफल- छात्रों को राशि स्वामी सूर्य के खष्ठम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज ऊनी वस्त्र का दान करें। रात्रि में भैरो जी की पूजा करें।पीला व आसमानी रंग शुभ है।

कन्या राशिफल- आज शिक्षा में प्रोग्रेस से छात्र खुश रहेंगे। मंगल व शुक्र का चतुर्थ गोचर लाभप्रद है।सूर्य व शनि का एकसाथ मकर का इस राशि पर प्रभाव संतान व शिक्षा को लाभ देगा।उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला राशिफल- सूर्य व शनि चतुर्थ हैं।मंगल व शुक्र का तृतीय गोचर शुभ है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जॉब में भी उन्नति है।श्री सूक्त का पाठ करें।आसमानी व नारंगी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

वृश्चिक राशिफल- सूर्य का तृतीय, गुरु का चतुर्थ व चन्द्रमा का एकादश गोचर भाग्य वृद्धिकारक है।जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल व नारंगी रंग शुभ है।तिल का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु राशिफल-  आज राशि स्वामी गुरु तृतीय व सूर्य शनि का द्वितीय तथा चन्द्रमा का दशम गोचर अति अनुकूल है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।रुके धन का आगमन होगा।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

मकर राशिफल- सूर्य बुध व शनि इसी राशि में हैं।  चन्द्रमा का इस राशि से भाग्यभाव में गोचर व्यवसाय व जॉब के अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे बैगनी व लाल रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड पाठ करें।

कुम्भ राशिफल- गुरु इसी राशि में व सूर्य द्वादश है। राशि स्वामी शनि व बुध एकसाथ रहेंगे।गुरु कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा।लाल व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशिफल- छात्र सफल रहेंगे। चन्द्रमा  का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं।चन्द्रमा व गुरु छात्रों को लाभ दे सकते हैं।लाल व पीला रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

Related Articles

Back to top button