राशिफल

20 January 2022: सिंह व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, पढ़े राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज 08:24am के बाद चन्द्रमा व मंगल का गोचर जॉब में तनाव ला सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। कम्बल का दान करें।

2. वृष राशिफल-
08:24am के बाद आज का दिन व्यवसाय में विशेष  सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
शुक्र व बुध गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। राहु व शुक्र के कारण जॉब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

4. कर्क राशिफल-
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का गोचर 08:24 am के बाद द्वितीय होकर आज आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
किसी प्रिय रिश्तेदार से मुलाकात होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। गुड़ व तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल-
आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
छात्रों को करियर को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमान चालीसा का कम से कम 07 बार पाठ करें। आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
आज 08:24am के बाद चन्द्र गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। धन आगमन के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल-
व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।कम्बल दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज का दिन मंगलमय है। 08:24am के बाद धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। धन आगमन के संकेत हैं।

12. मीन राशिफल- 
आज परिवार में किसी रिश्ते को लेकर कोई अपना ही विवाद दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ करें। चने की दाल का दान करें। असत्य ना कहें।

Related Articles

Back to top button