राशिफल

17 January 2022: मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानें अपना आज का राशिफल

मेष- आज गुरु व चन्द्रमा गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष- अपनी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।राजनीतिज्ञों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य शनि का अष्टम गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है।गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

कर्क- आज सूर्य के सप्तम व चन्द्रमा इसी राशि में हैं।चन्द्र व गुरु गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। स्वास्थ्य में मंगल व केतु गोचर लाभ दे सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है।किसी धार्मिक संत के आशीर्वाद  से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि से खष्ठम  व चन्द्रमा के द्वादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें।सफेद व लाल रंग शुभ है।

कन्या- मीडिया व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।गणेश जी की उपासना करें।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ संभावितहै। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। आसमानी व लाल रंग शुभ है।उड़द व कम्बल का दान करें।

वृश्चिक- परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा व नीला रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।

धनु-  आज चन्द्रमा का कर्क व सूर्य का मकर राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।चन्द्रमा आध्यात्मिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि सूर्य व बुध के इसी राशि में व चन्द्रमा के कर्क तथा गुरु के कुम्भ गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है।आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।नीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गुड़ का दान करें।

कुम्भ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा के खष्ठम व सूर्य का द्वादश  गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।शनि के द्रव्यों काले वस्त्र व तिल का दान करें।

मीन- गुरु का कुम्भ तथा चन्द्रमा का कर्क यानी पंचम भाव में गोचर शिक्षा में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

Related Articles

Back to top button