राशिफल

28 December 2021: मिथुन राशि के जातक व्यवसाय को लेकर तनाव में रहेंगे, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र का गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। जॉब में प्रोमोशन सम्बन्धित किसी विशेष कार्यों में सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
राशि स्वामी शुक्र तथा  मंगल का गोचर शुभ हैं। धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। शुक्र आपसे वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
04:28pm के बाद चन्द्रमा का तुला व शुक्र का मकर गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में तनाव दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
04:28pm केबाद चन्द्रमा का चतुर्थ व गुरु का अष्टम गोचर व्यवसाय के लिए मंगलमय है। घर में नवीन कार्यों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 
जॉब में चन्द्रमा के द्वितीय गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
बुध व शुक्र के सहयोग द्वारा प्राप्त सफलता से खुश रहेंगे। 04:28pm के बाद चन्द्रमा का तुला गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
04:28pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज  चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश में है। कफ जनित विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

9. धनु राशिफल-  
आज गुरु का तृतीय व  शनि का द्वितीय तथा सूर्य का धनु राशि मे गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। सफेद व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
गुरु इस राशि से द्वितीय व 04:28pm के बाद दशम चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
गुरु अभी इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम हैं। सूर्य बुध धनु गोचर कर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। श्री अरण्यकांड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- 
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शनि का एकादश व04:28pm के बाद चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button