राशिफल

पढ़ें 24 दिंसबर का राशिफल

1. मेष राशिफल-
आज चन्द्रमा व राशि स्वामी मंगल गोचर जॉब में विकास के लिये अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज उच्चाधिकारियों के प्रभाव से अपने जॉब  को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का तृतीय व  शनि का मकर गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन की योजना बना सकते हैं। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। हरा व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 
जॉब में सूर्य के पँचम व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
शनि इस राशि से पंचम में है। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का कुम्भ गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। पीला व हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-
सूर्य इस राशि से तृतीय है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद व पीला रंग शुभ है। गेंहू व उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व आसमानी  रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा का भाग्यभाव में तथा गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। रियल स्टेट से लाभान्वित होंगे।

10. मकर राशिफल- 
सूर्य के द्वादश व शुक्र शनि के इसी राशि में होने से शुभ परिणाम देंगे। बुध व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
सूर्य का एकादश व चन्द्रमा का सप्तम होना शुभ फल देगा। गुरु जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-
शुक्र शनि का एकादश व चन्द्रमा का खष्ठम गोचर बैंकिंग जॉब में लाभ दे सकता है। गुरु बहुत ही शुभ है। बुध व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। हरा व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button