राशिफल

18 दिसंबर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज गुरु व राशि स्वामी मंगल गोचर रियल स्टेट के लिये अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज गृह कार्यों को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। चंद्रमा के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य का धनु गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन की योजना बना सकते हैं। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
चन्द्रमा का इस राशि से एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 
व्यवसाय में सूर्य के धनु व चन्द्रमा के इस राशि से दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। नीला व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
बुध इस राशि से नवम है। मंगल शुभ हैं। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। गुरु का कुंभ गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-
चन्द्रमा इस राशि से अष्टम शुभ हैं। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
घर में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा का खष्ठम तथा गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

10. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा के वृष व गुरु कुम्भ तथा शनि के इसी राशि में मार्गी होने से शुभ परिणाम देंगे। बुध व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-
चन्द्रमा का वृष गोचर व बुध का वृश्चिक राशि में होना इस राशि के जातकों को शुभ फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-
चन्द्रमा का तृतीत गोचर जॉब में लाभ दे सकता है। गुरु बहुत ही शुभ है। मकर का शनि व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

Related Articles

Back to top button