राशिफल

09 दिसंबर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज सूर्य का वृश्चिक व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर सफलता के लिए अनुकूल है। आज जॉब में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में धन के लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
सपरिवार धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। पीला व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल- 
10:11am के बाद चन्द्र का नवम मे व बुध का खष्ठम गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
गुरु का कुम्भ गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी। जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। सफेद व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 
सूर्य व बुध चतुर्थ हैं। 10:11 am के बाद जॉब में  सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
घर में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। 10:11am के बाद चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- 
शुक्र इसी राशि से तृतीय है। 10:11am के बाद चन्द्रमा पंचम है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक विकास संभावित है। हनुमान जी की पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल-
चन्द्रमा तृतीत है। आज शुक्र का इस राशि मे व सूर्य का एकादश गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्र बैंकिंग से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 
शनि के मकर व 10:11 am के बाद चन्द्रमा के कुम्भ राशि में होने से शुभ फल प्राप्ति है। गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
10:11 am के बाद चन्द्रमा व गुरु संतुलित फल देगा। मंगल रियल स्टेट में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन यात्र के लिए सुखद रहेगा। लाल व पीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-
शुक्र का धनु व चन्द्रमा का कुम्भ गोचर जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। गुरु जॉब में कोई बड़ा दायित्व दे सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

Related Articles

Back to top button