राशिफल

04 दिसंबर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व गुरु गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मंगल के द्रव्य गुड़ व मसूर का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
राशि स्वामी शुक्र इस समय धनु राशि में है व चन्द्रमा वृश्चिक में शुभ हैं। पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य में परेशानी दे सकता है। शुक्र का धनु गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

 4. कर्क राशिफल-
सूर्य चन्द्रमा व बुध एक साथ पंचम है। गुरु का कुम्भ गोचर व्यावसायिक कार्यों के लिए मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। आईटी व मैनेजमेंट जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
जॉब में सूर्य बुध व चन्द्रमा के चतुर्थ व शुक्र के पँचम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
संतान की प्रगति व शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। मंगल का गोचर रियल स्टेट व्यवसाय में लाभ देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
आईटी व मैनेजमेंट जॉब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। हनुमान बाहुक का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज बुध व चन्द्रमा इसी राशि में है। कफ जनित विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य चन्द्र का वृश्चिक गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
शनि इस राशि में व वृश्चिक का चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
शुक्र नवम तथा गुरु  अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का दशम गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है।शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्रमा सूर्य का नवम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button