राशिफल

03 दिसंबर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज सूर्य व 08:30 am के बाद चन्द्रमा का सप्तम गोचर प्रत्येक कार्यों में  सफलता देगा।व्यवसाय  को लेकर खुश रहेंगे। बुध, शुक्र व चन्द्र गोचर आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
चन्द्रमा व सूर्य का खष्ठम राशि मे गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। शुक्र वाहन खरीदने का मन बनाएगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा व सूर्य का वृश्चिक गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। तिल का दान करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि है।

4. कर्क राशिफल-
शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। घर के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-
शुक्र इसी राशि से पंचम हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग व मीडिया फील्ड से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। टेलीफोनिक बात के प्रति सतर्क रहें। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
चन्द्रमा व सूर्य इसी राशि से तृतीय हैं। आज पॉलिटीशियन अपने करियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। मंगल व शुक्र का गोचर लाभप्रद है। मित्रों से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल-
मीडिया व आईटी फील्ड में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। शिक्षा में भी उन्नति है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
भाग्य वृद्धिकारक है। व्यवसाय को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल- 
आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य चन्द्र का वृश्चिक गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला व सफेद  रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
गुरु का इस राशि से द्वितीय व सूर्य चन्द्रमा का वृश्चिक गोचर आज इस राशि के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। आईटी व बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लाल व नीला रंग शुभ है। तिल दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
राशि स्वामी शनि का मकर व चन्द्रमा का वृश्चिक में गोचर कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक के दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-
छात्र सफल रहेंगे। सूर्य व चन्द्रव्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु शिक्षा व ज्ञान में लाभ करवा सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Related Articles

Back to top button