राशिफल

27 नवम्बर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल: आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का पँचम व शनि का दशम गोचर विकास के लिये अनुकूल है। आज परिवार में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल: सूर्य मंगलसप्तम तथा चन्द्रमा चतुर्थ है। आर्थिक सुख को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल: शुक्र सप्तम व चन्द्रमा का तृतीय व सूर्य का खष्ठम गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। लाल रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

4.कर्क राशिफल: सूर्य का वृश्चिक व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल रंग शुभ है। आज यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल: राशि स्वामी सूर्य के चतुर्थ व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। लाल रंग शुभ है।

6.कन्या राशिफल: राजनीतिज्ञ प्रगति में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व शनि का पँचम गोचर संतान को लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल: इस राशि से द्वितीय स्थित सूर्य जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल: सूर्य अभी इसी राशि में हैं। कर्क राशि के मित्रों से लाभ है। किसी सरकारी कार्य में किसी बात को लेकर लाभ हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।

9. धनु राशिफल: सूर्य द्वादश है। आज चन्द्रमा का नवम तथा शनि का द्वितीय गोचर अति अनुकूल है। पॉलीटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करे।

10. मकर राशिफल: चन्द्रमा के खष्ठम, सूर्य के वृश्चिक व शनि के मकर राशि में गोचर शुभ परिणाम देंगे। बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन की स्थिति देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल: गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का सप्तम गोचर व शनि का मकर राशि में होना संतुलित फल देगा। बुध व शुक्र मीडिया व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल: गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में लाभ दे सकता है। शुक्र जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ  करें। गुड़ का दान करें।

Related Articles

Back to top button