उत्तराखंड

Uttarakhand Election 2022: किशोर उपाध्याय के बहाने असंतुष्टों को भी दिया कांग्रेस हाईकमान ने संदेश

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। पार्टी से लंबे समय से चल रही नाराजगी और भाजपा समेत विभिन्न दलों से उनकी मुलाकात के बाद पार्टी हाईकमान ने किशोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर दी। चुनाव के मौके पर किशोर के बहाने पार्टी के भीतर अन्य असंतुष्टों को भी संदेश दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि किशोर उपाध्याय के साथ यह स्थिति टालने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन पार्टी हाईकमान अब बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।

किशोर उपाध्याय लंबे समय से पार्टी के भीतर नाराज चल रहे हैं। इस नाराजगी को उन्होंने छिपाया भी नहीं। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के करीब दो माह बाद मई के महीने में ही किशोर को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। चुनाव में हार के लिए केवल उन पर ठीकरा फोड़े जाने की शिकायत किशोर हमेशा ही करते रहे हैं। यही वजह है कि उनके बाद 2017 में मई माह में प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए प्रीतम सिंह और फिर बीती 22 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष पदभार संभालने वाले गणेश गोदियाल से भी उनका तालमेल नहीं बन पाया।

Related Articles

Back to top button