राशिफल

11 अक्टूबर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु व चन्द्रमा गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज व्यवसाय से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

व्यवसाय को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा का खष्ठम, शुक्र का पंचम व सूर्य का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

आज सूर्य कन्या व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं। मंगल व बुध गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

सूर्य व गुरु के प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला राशिफल- 

शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। आसमानी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। सवा किलो चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का मकर राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 

शुक्र के तुला व चन्द्रमा के एकादश तथा सूर्य के कन्या गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व मैनेजमेंट जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु अभी इसी राशि से द्वितीय हैं। शुक्र के तुला व सूर्य  का कन्या राशि में गोचर बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

गुरु का मकर तथा शुक्र का तुला में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व सफेद रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।मूंग का दान करें।

Related Articles

Back to top button