राशिफल

25 सितम्बर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल-

आज सूर्य मंगल का खष्ठम प्रभाव संघर्ष देगा। 06:15 pm के बाद चन्द्रमा  का द्वितीय गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य  को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

चन्द्रमा का मेष राशि मे गोचर जॉब में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 06:15 pm के बाद चन्द्रमा सवा दो दिन इस राशि में रहेंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-

आज का दिन संघर्षमय है। जॉब में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। तिल व गुड़ का दान करें। हरा व नीला रंग शुभ है। आर्थिक सुख में वृद्धि है।

4. कर्क राशिफल-

शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य जी की पूजा करें। पीला व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

आज 06:15 pm के बाद चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर शुभ है। सूर्य मंगल प्रगति देंगे। छात्र अपने करियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। शुक्र का इस राशि से द्वितीय रहना लाभप्रद है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। शिवपुराण का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल-

राशि स्वामी शुक्र का इस राशि में गोचर धन देगा। छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

राशि स्वामी मंगल व सूर्य का एकादश व 06:15 pm के बाद चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर भाग्य वृद्धिकारक है। जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। जमीन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल-

आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य मंगल का कन्या तथा चन्द्र का वृष गोचर मंगल कारक है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। प्रिय मित्र का आगमन होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

10. मकर राशिफल-

06:15 pm के बाद शनि का मकर व चन्द्रमा का पंचम गोचर आज इस राशि के लिए अनुकूल है। व्यवसाय में सुधार की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। बजरंगबाण पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-

राशि स्वामी शनि का द्वादश व चन्द्रमा का चतुर्थ भाव में गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-

आईटी व फाइनेंसियल सेक्टर के लोग जॉब में सफल रहेंगे। 06:15 pm के बाद चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु का द्वादश व मंगल सूर्य का सप्तम प्रभाव धन प्राप्ति में लाभ करवा सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Related Articles

Back to top button