राशिफल

20 सितम्बर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल-

आज 09:40 pm के बाद चन्द्रमा का द्वादश गोचर धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवारिक रिश्तों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

आप अपनी प्रोफेशनल सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल-

सायंकाल 09:40 के बाद चन्द्र का मीन व सूर्य मंगल का कन्या गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-

चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला व लाल रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

व्यवसाय में सूर्य के इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज यात्रा कर सकते हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

छात्र प्रगति से खुश रहेंगे। सायंकाल 09:40 के बाद चन्द्रमा का सप्तम व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-

मीडिया व आईटी जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें।सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल-

आज चन्द्रमा व गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र बैंकिंग व फिल्म से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल-

09:40 pm के बाद शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय व चन्द्रमा का तृतीय गोचर शुभ है। शुक्र व बुध व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल-

09:40 pm के बाद चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि द्वादश है। गुरु जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। नीला व हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

रात्रि 09 :40 के बाद चन्द्रमा का इस राशि में गोचर बहुत ही शुभ है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

Related Articles

Back to top button