राशिफल

9 सितम्बर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल-

आज गुरु का एकादश व चन्द्र का खष्ठम गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। संतान की प्रगति को लेकर ख़ुश रहेंगे ।सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

बुध शुक्र व चन्द्रमा आज एकसाथ इस राशि से पंचम हैं। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व शुक्र जमीन या वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें। भगवान सूर्य का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-

मंगल व सूर्य गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-

छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व बुध गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-

जॉब में राशि स्वामी सूर्य के इस राशि में व चन्द्र के कन्या राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग सेवा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

बुध, शुक्र व चन्द्रमा एकसाथ आज इसी राशि में हैं। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर प्रत्येक कार्यों में लाभ देगा। हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल-

छात्रों को शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से तनाव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

9. धनु राशिफल-

आज चन्द्र का कन्या व सूर्य का सिंह गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-

शनि व बुध बिजनेस में उन्नति देंगे। शुक्र व चन्द्रमा इंसोरेंस, बैंकिंग व मीडिया जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल-

गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा व बुध का अष्टम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

छात्र सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश, सूर्य खष्ठम व चन्द्र का सप्तम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

Related Articles

Back to top button