राशिफल

4 सितंबर 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष- आज चतुर्थ भाव में चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को लेकर लाभ दे सकता है। मंगल व सूर्य का पंचम गोचर आपकी शिक्षा सम्बन्धी योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

2. वृष- चन्द्रमा के तृतीय गोचर के कारण व्यवसाय में कोई नया कार्य आ सकता है। धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। सफेद रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन- आज पॉलिटीशियन  कॅरियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। मेष व सिंह राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। धनु व सिंह राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह- मंगल व सूर्य इसी राशि में हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

6. कन्या-  जॉब में कोई रुका धन प्राप्त होगा। कर्क का चन्द्रमा व कुंभ का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला- आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। शुक्र व चन्द्रमा जाब में लाभ की संभावना बनाएगा हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक- भाग्य भाव मे चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह होगा। पीला रंग शुभ है। आर्थिक लाभ के लिए श्री कनकधारा स्तोत्र पाठ करें।

9. धनु- गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। शिक्षा में  सफलता की प्राप्ति होगी । जॉब में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायक है।

10. मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के सप्तम गोचर से कई व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। सूर्य व मंगल का अष्टम गोचर स्वास्थ्य से कष्ट प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।

11. कुंभ- आज चन्द्रमा का खष्ठम लेकिन गुरु का इस राशि में गोचर शुभ है। छात्रों की स्टडी प्लान को विस्तार मिलेगा। आईटी व मीडिया जॉब के लोग सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। हरा रंग शुभ है।

12. मीन- चन्द्रमा आज इस राशि से पंचम में है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। मंगल व सूर्य रियल स्टेट में लाभ देंगे। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button