राशिफल

राशिफल 01 अप्रैल 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में कुछ विशेष नवीन निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में उन्नति की सम्भावना है। पीला व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आपको जॉब में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा। बिजनेस में विवादों से बचना होगा। नीला व हरा रंग शुभ है। छात्रों के करियर में लाभ मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण आप अपने कार्य पर ध्यान दें तो बेहतर है। व्यवसायिक उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। सफेद व नीला रंग शुभ है। आज क्रोध से बचें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों  में व्यस्त रहेंगे। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर सचेत रहें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज धर्म संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज जॉब में अपने कार्य के प्रति सचेत रहें। पीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें। स्वास्थ्य से तनाव सम्भव है। छात्र सफल रहेंगे।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें। नारंगी रंग शुभ है। किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट में सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज शनि व चन्द्र टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के करियर में बहुत सुखद मार्ग बना सकते हैं। शुक्र बिजनेस को नई सकारात्मक दिशा देंगे। सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में शुभ लाभ के संकेत हैं। आध्यात्मिक प्रगति से आत्मिक सुख मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।  गुड़ का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब में कई रुके कार्य पूर्ण करें तथा रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Related Articles

Back to top button