मसूरी विधायक गणेश जोशी का एक सैनिक से कैबिनेट मंत्री तक का सफर

देहरादून। सेना में भर्ती होने के बाद राजनीति और मंत्री-विधायक बनने की राह बेहद जुदा हैं। लेकिन, गणोश जोशी का सफर इन्हीं राहों पर आगे बढ़ा। पिता की भांति देश सेवा के जज्बे के साथ गणोश जोशी भी सेना में भर्ती हुए। भले ही वे ज्यादा सेवा नहीं दे सके, लेकिन इसके बाद उन्होंने राजनीति की दुनिया में जो कामयाबी हासिल की वह जरूर सराहनीय है। तीन बार विधायक रहने के बाद अब गणोश जोशी के नाम पर कैबिनेट मंत्री का तमगा भी लग गया है।
मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले गणोश जोशी का जन्म 1958 में मेरठ में हुआ था। जहां उनके पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी भारतीय सेना के जवान के रूप में तैनात थे। पांच भाई-बहनों में दूसरे गणोश जोशी का बचपन मेरठ, हरिद्वार और देहरादून में बीता। वे 1976 से 1983 तक एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में रहे। वर्तमान में वे देहरादून के कालीदास रोड स्थित आवास में रहते हैं।