राशिफल

राशिफल 22 दिसंबर 2020: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता देगा। मंगल व चन्द्र गोचर आज अनुकूल हैं। जांब में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today:  आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। आईटी व मैनेजमेंट जाँब के जातक प्रोमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today:  जाँब परिवर्तन का अनुकूल समय है,प्रयास करें।आज बुध व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में लाभ देंगे। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today:  आज व्यवसाय में किसी नए कार्य के शुभारंभ की संभावना है।पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today:  चन्द्रमा व सूर्य फ़िल्म व मीडिया से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे। रुके धन की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा धार्मिक यात्रा करवा सकता है।नीला रंग शुभ है।। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: आज यात्रा संभव है। शुक्र व चन्द्रमा बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे। श्री सूक्त  का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेगा। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करे। लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। जाँब में किसी बात को लेकर विवाद होने के संकेत हैं।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: इस राशि का स्वामी शनि व इसमें स्थित गुरु व चंद्रमा का गोचर लाभप्रद व उन्नतिकारक है। धन का आगमन है। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए उन्नतिकारक है। व्यवसाय में संघर्ष का समय है।श्री सूक्त का पाठ करें ।नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today:  चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय में कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।सफेद रंग शुभ है।

Related Articles

Back to top button