राशिफल

राशिफल 11 नवंबर 2020: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आप एक नई पथ की तलाश में हैं। धार्मिक कार्यों में सफल रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें। कोई पुराना  विवाद अब समाप्त हो सकता है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज बुध ,शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व शुक्र का गोचर व्यवसाय में सफल करेगा। धन के व्यय पर ध्यान दें। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  व्यवसाय से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: किसी प्रिय मित्र के आगमन से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब में मंगल,गुरु व चन्द्रमा  प्रोमोशन की तरफ ले जा सकते हैं। व्यवसाय में शुक्र व चन्द्र गोचर  सफलता देगा। लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:आज का दिन सैर सपाटे व घूमने का है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  व्यवसाय में किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। धन आगमन के संकेत हैं।बजरंगबाण का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन बहुत ही शुभ व मंगलमय है। प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । आसमानी व हरा रंग शुभ है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज मित्रों संग यात्रा का सानन्द लेंगे। व्यवसाय में धन प्राप्ति भी हो सकती है। जॉब में थोड़ा तनाव मिल सकता है। पीला रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Related Articles

Back to top button