राशिफल

राशिफल 23 अक्टूबर 2020: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  आज आईटी व बैंकिंग में जाँब करने वाले लोग  सफल रहेंगे। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।व्यवसाय से रिलेटेड किसी बात को लेकर विवाद अब समाप्त हो सकता है। राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। माता के 32 नाम का जप करें। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज बुध व चन्द्रमा बैंकिंग व मीडिया फील्ड में लाभ देंगे। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।व्यवसाय में किसी नए अनुबंध सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व गुरु का गोचर छात्रों को सफल करेगा। हेल्थ पर ध्यान दें। नारंगी रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीति व प्रशासन से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। माता के 108 नाम का जप करें। छात्र भी सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: किसी कार्य के सफल होने  से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा का गोचर धन लाभ दे सकता है। नवरात्र में माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जाँब में उन्नति देंगे। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।आज शनि व चन्द्र गोचर का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जाँब में मंगल व चन्द्रमा तथा व्यवसाय में शुक्र व चन्द्र गोचर  सफलता देगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 21 बार पाठ करें। लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर के कारण शिक्षा व चिकित्सा से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। लाल रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि ,शुक्र व चंद्रमा आज कई रुके कार्यों को पूर्ण करने में सफलता देंगे।स्वास्थ्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 21 बार पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन राजनीति में संगठन से जुड़े लोगों के लिए सफलता की प्राप्ति का है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धार्मिक कार्यों का सानन्द लेंगे। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। आईटी व मीडिया जाँब में नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। नारंगी शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ  पुण्यदायी है।

Related Articles

Back to top button