राशिफल 24 August 2020: जानिए अपना आज का राशिफल
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर आज जॉब में प्रगति प्रदान करेगा। मन में किसी बात को लेकर संशय रह सकता है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जॉब से रिलेटेड कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला रंग शुभ है। शुक्र अभी इसी राशि में हैं। राहु हड्डी विकार दे सकता है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: छात्र लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।पीला रंग शुभ है।आज आपका वाणी का प्रभाव बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन हो सकता है। मित्रों से लाभ मिलेगा।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।आज का दिन धार्मिक कार्यों को सम्पन्न करने का है।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आर्थिक सुख में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ दे सकता है। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा व नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ सम्भव है।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज किसी रिश्ते को लेकर तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।आज पिता का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। आपका आत्मबल ही आज आपका सबसे घनिष्ठ मित्र है।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष देगा। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र के शुभ प्रभाव से छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन की प्राप्ति होने के संकेत हैं।सफेद रंग शुभ है।आज जॉब में उच्चाधिकारियों की किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में सफल रहेंगे। शनि व चन्द्रमा स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशान कर सकता है। नीला व हरा रंग शुभ है। आज आप विवादों से दूर रहें। विष्णु जी की उपासना करें।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन बहुत ही संघर्ष का है। किसी रुके कार्य को पूर्ण करने का प्रयास बड़े भाई की सहायता से प्रारंभ कर सकते हैं। अरण्यकाण्ड का पाठ करें ।हरा रंग शुभ है।
12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज वाणी पर नियंत्रण रखें।आज कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। सफेद रंग शुभ है।मित्रों से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें।