राशिफल

राशिफल, 23 अगस्त 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

मेष- आज चन्द्रमा का एकादश गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- आप अपनी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

मिथुन- चन्द्र का भाग्यभाव मे व सूर्य का द्वितीय गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में तेज सुधार दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का अष्टम गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के इस राशि में व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। लाल व पीला रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु का खष्ठम गोचर जॉब में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

तुला- शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व दही का दान करें।

धनु- आज चन्द्रमा व गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्र फ़िल्म से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में होने व गुरु व चन्द्रमा के द्वितीय गोचर शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। गुरु जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा व गुरु का द्वादश गोचर धर्म के लिए बहुत ही शुभ है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। तिल का दान करें।

Related Articles

Back to top button