राशिफल

राशिफल 28 अगस्त 2020: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा गृह निर्माण से संबंधित कार्यों में सफल करेंगे। जॉब के प्रति कोई भी लापरवाही बाद में परेशान कर सकता है। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: छात्रों के प्रगति के मार्ग बनेंगे। व्यवसाय में नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय में किसी विशेष उपलब्धि से खुश रहेंगे। धन का व्यय होगा। आज जॉब को लेकर तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में प्रगति रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लाल रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि के मित्र के सहयोग से कोई सरकारी कार्य बनेगा। राजनीतिज्ञ लाभन्वित होंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। सूर्य के प्रभाव में वृद्धि के लिए पिता का आशीष बहुत ही आवश्यक होता है। आपके सकारात्मक विचार ही आपके मित्र हैं। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य बनेंगे। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति से खुश रहेंगे। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गणेश जी की उपासना करते रहें। मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आय प्राप्ति में वृद्धि होगी तथा व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। आज किसी सरकारी कार्य में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होना चाहिए।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा को प्रभाव शुभ है। धन को रियल स्टेट में निवेश की योजना बनाएंगे। आज आप अपने व्यवसाय को विस्तार देंगे। धन की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का आज का गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलाएगा। नारंगी रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें। स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: बहुत दिनों से चले आ रहे व्यवसाय को नई दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है। टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड से सम्बद्ध छात्र लाभान्वित होंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज राजनीति में सफलता का दिन है। आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जॉब में भी लाभ के संकेत हैं। हरा रंग शुभ है। करना बेहतरतिल का दान है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर जॉब व व्यवसाय में उन्नति देंगे। लाल रंग शुभ है। धन का व्यय धार्मिक अनुष्ठान में होगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button