राशिफल

राशिफल 25 जून 2020: जानिए अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी  व धन का आगमन होगा। आपकी मनोकामना सफल होगी। संतान के विवाह का रिश्ता आज आ सकता है। ससुराल पक्ष की सहायता लें। लाल रंग शुभ है। अन्न  दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज छात्र सफल रहेंगे। धन की प्राप्ति होगी। किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट को आरम्भ कर सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है।मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: सूर्य इसी राशि में है। आज चन्द्र गोचर के कारण कोई बड़ा कार्य संपन्न होने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ संभावित है। हरा व नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। कई दिनों से रुकी योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा आज इसी राशि में रहकर धार्मिक कार्यों में व्यस्त रखते हुए मन को आध्यात्मिक बनाएगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: किसी संत के विचारों से प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज वाहन खरीद सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में विवाद की संभावना हो सकती है। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच विचार करने के बाद ही लें। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आज चन्द्रमा का अष्टम गोचर स्वास्थ्य में हानि का संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि का गोचर व चन्द्रमा का सप्तम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता दिलाएगा। तिल दान करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: मन की एकाग्रता पर ध्यान दें। किसी के प्रभाव में आकर कोई निर्णय न लें। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में थोड़ा संघर्ष है। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएंगे। धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ दिखा रहा है। लाल रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं।

Related Articles

Back to top button