राशिफल 02 फरवरी 2021: जानिये अपना आज का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब सम्बन्धित कोई विशेष निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें।
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आपको जॉब में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा तथा कार्यस्थल पर विवादों से बचना होगा। हरा रंग शुभ है। मित्रों से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज छात्र करियर को नई दिशा देंगे। व्यवसायिक उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। हरा रंग शुभ है। आज लंबी डिस्टेंस की यात्रा से बचें। चावल का दान करें।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। पीला रंग शुभ है।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्र अपनी सफलता से खुश रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में अपने कार्यों को लेकर सचेत रहें।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों को सम्पन्न करने का है। आज कुछ गृह कार्यों में भी व्यस्त रहेंगे। जॉब से खुश रहेंगे। व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। चावल का दान करें।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। जॉब में तनाव सम्भव है। उड़द का दान करें।
9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें। पीला रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज शनि व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई नई डील ला सकती है। गुरु, शनि व चन्द्रमा जॉब को नई सकारात्मक दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। व्यवसाय में प्रगति से सुख मिलेगा। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हेल्थ से तनाव मिल सकता है। तिल का दान करें।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब संबंधित रुके कार्य पूर्ण करें। रुके धन की प्राप्ति करेंगे। छात्र अपने करियर को नई दिशा देंगे। नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।